फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 fidayeen entered in gujarat

गुजरात में दस आतंकियों के घुसने की थी सूचना

Tue, 08 Mar 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 05:17 PM IST
सार

  • गुजरात के नाम पर कन्फ्यूज हुईं सुरक्षा एजेंसियां
  • चार दिन तलाशने के बाद भी नहीं मिला सुराग
  • आतंकियों से निपटने को एनएसजी भी लगाई
  • पठानकोट में गुजरात गांव में है प्रसिद्ध शिवमंदिर

विज्ञापन
10 fidayeen entered in gujarat
- फोटो : getty images

विस्तार

गुजरात में दस आतंकवादियों के घुसने के खुफिया इनपुट के बीच दहशतगर्दों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक खास सफलता हाथ नहीं लगी है। सूत्रों की मानें तो इंटलीजेंस एजेंसियों ने आतंकियों की बातचीत के दौरान जिस गुजरात का जिक्र सुना वो गुजरात राज्य का नहीं सीमा पर बसे पठानकोट जिले के एक छोटे से गांव गुजरात का था। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गुजरात में आतंकियों की कई दिन चली तलाश के बाद अब इस तरह के संकेत मिलने लगे हैं कि खुफिया एजेंसियां गुजरात के नाम पर कन्फ्यूज हो गई। शुक्रवार को आतंकियों की बातचीत के टेप ‌मिलने के बाद एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया, जिसके बाद एनएसजी की भी एक टीम को गुजरात भेजते हुए राज्य में लगातार आतंकियों की तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


आतंकियों की बातचीत के बाद खुफिया एजेंसियों ने शुक्रवार को बताया था कि लश्कर के दस फिदायीन आतंकी 26/11 जैसे हमले की फिराक में गुजरात में दाखिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक के एनएसए जंजुआ ने भी दी थी सूचना

10 fidayeen entered in gujarat
नसीर खान जंजुअा - फोटो : getty images

इस सूचना के बाद एनएसजी की एक क्रैक टीम नई दिल्‍ली से गुजरात रवाना कर दी गई थी। लेकिन गहन छानबीन के बाद भी अभी तक किसी आतंकी का सुराग नहीं मिल सका है, आतंकियों की इस घुसपैठ के संबंध में पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार जनरल नसीर खान जंजुआ ने भी पुष्टि की थी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सारी कवायद के बाद भी अभी तक आतंकियों की कोई नहीं लोकेशन मिल सकी है। उन्होंने बताया कि संभव है यह हमला गुजरात राज्य में नहीं पठानकोट जिले के गुजरात गांव में करने की प्लानिंग रही हो। इस गांव में एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है जहां शिवरात्रि पर काफी बड़ा मेला लगता है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। 

शिवजी का यह मंदिर पंजाब में दीनानगर बार्डर के पास ही है जहां पिछले एक साल में घुसपैठ की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। आतंकवाद निरोधी मामलों से जुड़े एक विशेषज्ञ ने बताया कि अभी इन सूचनाओं की पुष्टि की जा रही है। गुरदासपुर में हमला करने वाले आतंकी भी पिछले साल इसी रूट से दाखिल हुए थे। वहीं घुसपैठ की सूचनाओं के बीच राज्य पुलिस और काफी तादाद में अर्धसैनिक बल मंदिर की सुरक्षा में तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed