फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government is planning to lock down whole state.

यूपी का जौनपुर जिला भी लॉकडाउन, कुल 17 जिले हुए, पूरे प्रदेश को लॉकडाउन करने की तैयारी में सरकार

Mon, 23 Mar 2020 09:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
UP government is planning to lock down whole state.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार ने जौनपुर जिले को भी लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही लॉकडाउन जिलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। बता दें कि जौनपुर में कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। इसके अलावा, पूरे यूपी को लॉक डाउन करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही शासन स्तर पर इस पर निर्णय किया जा सकता है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 20 अलग-अलग ट्रेनों से लोग आए हैं। ये उन प्रदेशों से आए हैं, जहां सबसे अधिक प्रकोप है। ऐसे में पुलिस महकमे ने पूरे प्रदेश में लॉक डाउन लागू करने की सलाह शासन को दी है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में लॉक डाउन की घोषणा की गई थी। इनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, आजमगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत शामिल हैं। अब जौनपुर भी इस सूची में शामिल हो गया है। सूत्रों के अनुसार पिछले तीन दिनों में जो ट्रेनें प्रदेश के विभिन्न जिलों में खासकर गुजरात और महाराष्ट्र से आई हैं, उनमें बड़ी संख्या में लोग आए हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों की न तो थर्मल चेकिंग हुई और न ही किसी को क्वारंटीरन किया गया है। इनमें सबसे अधिक लोग गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, कुशीनगर, भदोही, मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर जैसे जिलों में आए हैं। इन जिलों में फिलहाल लॉक डाउन की घोषणा नहीं की गई है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इन जिलों में सभी निजी, सरकारी व अर्द्धसरकारी प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस प्रतिबंध से आवश्यक सामग्री आपूर्ति और जरूरी सामानों को लाने और ले जाने वाले वाहनों को मुक्त रखा गया है।

लॉक डाउन के बाद भी लोग घरों से निकले

जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के लॉक डाउन वाले जिलों में भी बड़ी संख्या में लोग घरों के बाहर निकले। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसी ने मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया तो किसी ने सब्जी, राशन व अन्य जरूरी सामान लाने की बात कही। ऐसे लोगों को पुलिस भी नहीं रोक पा रही है।

सोमवार दो बजे तक 12 फ्लाइटों का संचालन
सोमवार को लॉक डाउन होने के बाद भी प्रदेश में विभिन्न राज्यों से घरेलू उड़ानों का संचालन जारी है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता संजय नारायण ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे तक 12 विमानों ने लखनऊ से उड़ान भरी और इतनी ही फ्लाइट ने लैंड किया। जनता कर्फ्यू वाले दिन प्रदेश में 26 फ्लाइटों का संचालन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed