{"_id":"63bd58849ed9cb1a082a7c5e","slug":"zonal-railway-meeting-will-be-held-in-jabalpur-demand-for-expansion-of-rail-services-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में होगी जोनल रेलवे की बैठक, शिवपुरी में रेल सेवाओं के विस्तार की मांग रखेंगे धैर्यवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में होगी जोनल रेलवे की बैठक, शिवपुरी में रेल सेवाओं के विस्तार की मांग रखेंगे धैर्यवर्धन
Tue, 10 Jan 2023 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:52 PM IST
सार
धैर्यवर्धन के अनुसार रेलवे की जबलपुर में आयोजित इस अहम बैठक में नई गाड़ियों के संचालन, शिवपुरी को चहुंओर से जोड़ने, पुरानी गाड़ियों को नियमित करने, फेरे बढ़ाने एवं अन्य उपभोक्ता सुविधाओं के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
INDIAN RAILWAY
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नए साल में रेलवे की सुविधाओं के विस्तार व समस्याओं पर विचार के लिए जोनल स्तरीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक 12-13 जनवरी को जबलपुर में होगी। इसमें भोपाल, जबलपुर एवं कोटा के तीनों मंडल के डीआरएम, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं रेल मंत्री द्वारा नामित जोनल स्तरीय सदस्य शाामिल होंगे। इसमें शिवपुरी में रेल सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
जेडआरयूसीसी के सदस्य एवं भाजपा नेता धैर्यवर्धन भी शामिल होंगे। वे शिवपुरी की रेल सेवाओं के विस्तार के लिए 30 से अधिक बिंदुओं को रखेंगे। धैर्यवर्धन के अनुसार रेलवे की जबलपुर में आयोजित इस अहम बैठक में नई गाड़ियों के संचालन, शिवपुरी को चहुंओर से जोड़ने, पुरानी गाड़ियों को नियमित करने, फेरे बढ़ाने एवं अन्य उपभोक्ता सुविधाओं के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले माह तक शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक कोच डिस्प्ले शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शिवपुरी भोपाल रात्रिकालीन ट्रेन पर जोर
रेल विभाग की जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य धैर्यवर्धन ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में भोपाल के लिए रात्रि कालीन रेल शुरू कराना है। इसीलिए उन्होंने निशातपुरा से इटावा के लिए सुपरफास्ट गाड़ी की मांग की है। वे उधना-बनारस, सूरत-सूबेदारगंज, इंदौर-देहरादून, झांसी- बांद्रा, इंदौर-चंडीगढ़, इंदौर-अमृतसर, ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस को रोजाना चलाने और दिव्यांग कोच को किसी भी ट्रेन के अंतिम हिस्से की बजाए इंजन के साथ जोड़ने की मांग भी बैठक में करेंगे। दिव्यांग कोच पीछे होने से शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
नई इंटरसिटी ट्रेनों की भी मांग करेंगे
धैर्यवर्धन ने बताया कि वे बैठक में ग्वालियर से जबलपुर, ग्वालियर से कोटा एवं ग्वालियर से इंदौर के लिए भी शिवपुरी गुना होकर दिन की यात्रा के लिए नई इंटरसिटी ट्रेनों की मांग करेंगे, ताकि शिवपुरी, गुना, इटावा रेल मार्ग के इर्द गिर्द स्थित उपभोक्ता लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कोलारस, बदरवास एवं मोहना में इंटरसिटी सहित अन्य यात्री गाडियों के स्टापेज हेतु भी रेलवे बोर्ड से लिखित आग्रह किया है।
