{"_id":"5d33f5d08ebc3e6cfb087794","slug":"youth-stabbed-girl-14-times-by-knife-because-she-refused-to-marry-him-he-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना करने पर युवती को 14 बार मारे चाकू, खुद भी की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से मना करने पर युवती को 14 बार मारे चाकू, खुद भी की आत्महत्या
Sun, 21 Jul 2019 10:49 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के माखननगर के गुजरवाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने शादी से मना किया तो युवक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के चेहरे और शरीर पर 14 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने खुद की भी श्वास नली काट ली।
विज्ञापन
पीड़ित युवती को पहले होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बाद में उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 18 साल की युवती अपनी मां के साथ शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 21 साल का सूरज यादव वहां पहुंचा और उसने उससे अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
मां बेटी ने जब इसका विरोध किया तो उसने चाकू से युवती पर हमला कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के 14 निशान हैं। उसे 127 टांके लगे हैं। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि मैं बेटी से लगभग 10-20 कदम आगे चल रही थी। तभी वहां सूरज आया और उसने बेटी से कुछ कहा। मैंने उसे वहां से भगाना चाहा लेकिन उसने बेटे के चेहरे पर वार किए। आवाज सुनकर घटनास्थल पर गांववाले आए और हमें बचाया। आरोपी के पिता ने बताया कि वह सूरत की निजी कंपनी में काम करता है। चार पांच दिन पहले ही वह घर आया है।
बाबई के टीआई दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि युवक और युवती के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। इसी बीच आरोपी गुजरात के सूरत चला गया। वह पांच दिन पहले ही गांव वापस आया था। वह दो दिनों से लगातार शराब पी रहा था। युवती ने उससे शादी करने से मना कर दिया था।
