{"_id":"487aa554e3a71fbe8f543516d217ed94","slug":"youth-should-come-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में युवा आएंगे तभी बढ़ेगा देश: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में युवा आएंगे तभी बढ़ेगा देश: राहुल
जयप्रकाश पाराशर/ग्वालियर
Updated Fri, 18 Oct 2013 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब तक संसद और विधानसभाओं में युवा नहीं आएंगे, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। जब वह युवाओं के लिए राजनीति के दरवाजे खोलने की बात करते हैं तो विपक्ष मजाक उड़ाता है। विपक्ष चाहता ही नहीं है कि युवा भीड़ से निकलकर संसद और विधानसभाओं में पहुंचे।
विज्ञापन
ग्वालियर में अपने 15 मिनट के भाषण में राहुल ने युवाओं को लुभाने की पुरजोर कोशिश की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जब तक सिर्फ भाषण चलते रहेंगे, कोई विकास नहीं होगा।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की यूनिवर्सिटी है। यहां सरकार कहती है कि एक लाख करोड़ के निवेश के लिए करार हुए हैं। लेकिन एक भी आदमी बताए कि उसे इन करारों से रोजगार मिला हो। ये करार केवल कागजों तक सीमित हैं।
विज्ञापन
भीड़ में सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि रोजगार गारंटी और भोजन गारंटी देने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ही गरीबों की सबसे बड़ी हितैषी है। जब यूपीए सरकार खाद्यान्न सुरक्षा की बात करती है तो विपक्ष के नेता सवाल उठाते हैं कि पैसा कहां से आएगा।
यूपीए मध्य प्रदेश के चुनावों में आम आदमी की सरकार लाना चाहता है। वह सरकार जनता के हित में काम करने वाली होगी भले ही उसका नेतृत्व कोई भी करे।
दतिया में रतनगढ़ हादसे में घायल हुए लोगों से मिले
कांग्रेस उपाध्यक्ष दतिया में रतनगढ़ हादसे में घायल हुए लोगों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में कहा कि यह केवल मध्य प्रदेश में होता है। यहां पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है।
