फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth put stone on rail joints in Barlai Station of Habibganj Indore Intercity

इंदौर के बरलाई स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, आरोपी उबेद गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Mon, 18 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Youth put stone on rail joints in Barlai Station of Habibganj Indore Intercity
आरोपी उबेद अहमद

हबीबगंज इंदौर इंटरसिटी गाड़ी नंबर 19324 इंदौर की तरफ से आ रही थी कि तभी बरलाई स्टेशन पर दूसरी गाड़ी के क्रॉसिंग के समय हबीबगंज इंदौर इंटरसिटी स्टेशन पर रुकी। उस ट्रेन में से एक युवक निकला जो महिदपुर उज्जैन का रहने वाला है जिसका नाम उबेद अहमद पिता मकसूद है। उसने जानबूझकर रेल पटरी के ज्वाइंट पर बड़े हादसे को अंजाम देने की नीयत से एक बड़ा पत्थर फंसा दिया था।

विज्ञापन


हालांकि कुछ लोगों ने आरोपी को इस काम को अंजाम देते हुए देख लिया और उसे धर दबोजा। इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसकी खूब पिटाई भी की। किसी तरह गुस्साए लोगों से बचाकर उसे जीआरपी इंदौर के हवाले किया गया। उसके खिलाफ एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उबेद छावनी स्थित आईके हॉस्टल में रहता है और जीआरएस सॉल्यूशन में वेब डिजायनर की नौकरी करता है।
विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद उबेद का कहना है कि वह ऐसा काम दोबारा नहीं करेगा लेकिन वह इस बात को नहीं जानता कि उसके द्वारा किए गए काम की वजह से हजारों लोगों को अपनी जान गंवनी पड़ सकती थी। जीआरपी पुलिस और टिकट जांचकर्ता ने तलाशी के दौरान के जब उससे टिकट दिखाने के लिए कहा था तो पता चला कि वह बेटिकट यात्रा कर रहा था। जिसके बाद उसका चालान भी बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed