Satta Ka Sangram: मुरैना पहुंचा चुनावी रथ, युवा बोले- रोजगार है अहम मुद्दा, इसी को लेकर करेंगे वोट
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज सोमवार को मध्य प्रदेश के मुरैना लोकसभा क्षेत्र में है। यहां सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई, जिसके बाद दोपहर में युवाओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जानिए, क्या बोले मतदाता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आज सोमवार को मध्य प्रदेश के मुरैना लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ अलग-अलग समय पर चर्चा की जाएगी। सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई।
इस दौरान एक युवा ने कहा कि नौकरी हमारा मुद्दा है। हम उसके लिए वोट करेंगे। वहीं एक लड़की ने कहा कि मुरैना में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है, इसलिए हमारा मुद्दा रोजगार का है, हमें रोजगार मिलना चाहिए। इसके लिए यहां से युवा दूसके शहरों की तरफ कूच करते हैं। अगर हमें संसाधन मिले तो हम यहां से कहीं नहीं जाए।
वहीं नेहा राठौड़ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुरैना में सफाई व्यवस्था ना के बराबर है, यहां जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है, सफाई होती नहीं है, इसलिए इस बार हमारा मुद्दा साफ-सफाई को लेकर है। साथ ही सड़कें अच्छी बनना चाहिए। वहीं एक और लड़की ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महिला सुरक्षा भी अहम मुद्दा है।
