फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth murdered in Rewa body burnt by petrol four accused arrested MP Crime News

MP News: हैवानियत का अंत नहीं, मरने तक पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव; ये हुआ तो हत्यारों से नहीं छिपा जुर्म

Sun, 25 Feb 2024 02:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Feb 2024 02:32 PM IST
सार

Rewa Murder Case: मप्र के रीवा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को मरते दम तक पीटा और फिर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। आराेपी सात दिन तक शव घर में रखे रहे। बदबू आने पर उन्होंने उसे बाहर फेंका। 

विज्ञापन
Youth murdered in Rewa body burnt by petrol four accused arrested MP Crime News
हत्यारे सात दिन तक घर में रखे रहे लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Crime News: अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के लंबे हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं। रीवा पुलिस के हाथ भी 21 दिन बाद ऐसे ही शातिर हत्यारों तक पहुंचे हैं। इन हत्यारों ने एक युवक को पहले पीटा, फिर हत्या की और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस से बचने के लिए हत्यारे सात दिन तक घर अपने घर में लाश छिपाए रहे, लेकिन बदबू आने पर उनके हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद उन्होंने शव को कंबल और साड़ी में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया था। इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए, क्या है मामला? 

विज्ञापन

 
सबसे पहले जानिए घटनाक्रम?  
दर्दनाक हत्याकांड का यह मामला रीवा जिले के मऊगंज के शाहपुर थाना इलाके के खोड़वानी गांव का है। यहां पर रहने वाला संतोष कोल 2 फरवरी की शाम को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 24 घंटे तक संतोष की तलाश करने के बाद परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन कई दिन तक पुलिस भी संतोष को नहीं तलाश पाई। इसी बीच 9 फरवरी को पड़ोस के ब्राम्हणगढ़ गांव में लगे एक ट्रांसफॉर्मर के नीचे एक अधजला शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और संतोष के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव की पहचान संतोष के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


चोरी के शक में पीट-पीटकर की हत्या
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी की रात ब्राम्हणगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश साकेत के घर पर चार लोग तास खेल रहे थे। इस दौरान कुछ आहट होने पर किसी ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मुकेश साकेत के साथ घर से बाहर निकले उसके परिवार के लोगों मोहित साकेत उर्फ मुन्नू साकेत, धर्मेन्द्र साकेत और रंजीत साकेत ने पड़ोस में रहने वाली भाभी उर्मिला साकेत के घर के बाहर मौजूद संतोष कोल  को पड़क लिया और चोरी के शक में लाठी डंडे से बेहरमी से पिटाई कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन तक लाश को घर में रखा 
चारों आरोपियों ने संतोष को तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गया। संतोष की मौत के बाद सभी घबरा गए, पुलिस से बचने के लिए उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शव पूरी तरह नहीं जलने पर आरोपियों उसे उठाकर घर में ले गए और कमरे में छिपाकर रख दिया। सात दिन तक शव छिपाकर रखने के बाद उससे गंध फैलने लगी तो आरोपियों ने उसे साड़ी-कंबल में लपेटकर साइकिल पर रखा और एक खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। 


आरोपियों के घर मिली मृतक की टॉर्च 
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के घर की तलाशी ली गई तो  मृतक की टॉर्च और खून के छींटे आरोपी के घर मिले। जिसके बाद मोहित साकेत उर्फ मुन्नू साकेत, मुकेश साकेत, धर्मेन्द्र साकेत और रंजीत साकेत समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी ब्रम्हागढ थाना शाहपुर जिला मऊगंज के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed