फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nine accused arrested for killing a young man after a dispute at a wedding ceremony

Ratlam: शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की हत्या, परिजनों ने थाना घेरा, देर रात हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 02 May 2023 02:43 PM IST
सार

रतलाम के मानपुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक की कुछ युवकों ने विवाद के बाद हत्या कर दी। परिजनों ने मौत की खबर मिलने के बाद बाजना थाने का घेराव किया। पुलिस ने देर रात हंगामे के बाद वारदात में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Nine accused arrested for killing a young man after a dispute at a wedding ceremony
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के बाजना थाना अंतर्गत भोजपुरा में एक बरात में गए युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण बरात में कुछ लोगों से युवक का विवाद होना बताया जा रहा है। जिसके बाद आरोपियों ने चाकू और लाठी से युवक पर हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


22 वर्षीय युवक की हत्या के इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना में मानपुरा निवासी राजकुमार मईड़ा की मौत हुई है। वह अपने दोस्त महेंद्र के साथ एक अन्य दोस्त की शादी में शामिल होने सोमवार दोपहर दो बजे भोजपुरा पहुंचा, जहां शादी में शामिल कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इस पर युवकों ने मिलकर उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों के साथ अन्य लोगों को मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी सोमवार शाम बाजना थाने पहुंचे और घेराव कर दिया।
विज्ञापन


थाने पर हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस को आसपास के थानों का बल बुलाना पड़ा। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रात करीब 9:00 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण माने। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश डिंडोर निवासी विरियाखेड़ी, मुकेश भूरिया निवासी नाहरपुरा रावटी, राहुल देवदा निवासी मनासा, मोनू डिंडोर निवासी विरियाखेड़ी, राजेश राणा निवासी सारातलाई, कांतिलाल देवदा निवासी बजरंगगढ़, बद्री डोडियार निवासी मनवासी, विकास निवासी विरियाखेड़ी, दशरथ डिंडोर निवासी बरखेड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed