{"_id":"634a537d4eabd75dbc1abb4e","slug":"youth-dies-while-playing-free-fire-game-in-damoh-married-seven-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: 'फ्री फायर गेम' से उजड़ा महिला का सुहाग, युवक ने सात महीने पहले ही सिर पर सजाया था सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: 'फ्री फायर गेम' से उजड़ा महिला का सुहाग, युवक ने सात महीने पहले ही सिर पर सजाया था सेहरा
Sat, 15 Oct 2022 12:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक की फ्री फायर गेम खेलते हुए मौत हो गई। युवक की सात महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
गेम खेलते समय युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में पथरिया थाना के असलाना गांव में एक युवक की फ्री फायर गेम खेलते समय मौत हो गई। युवक को गेम खेलने के बाद मुंह से खून आने लगा और झाग निकलने लगा। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि असलाना गांव के रहने वाले 28 साल के युवक अंकेश अहिरवार का सात महीने पहले ही विवाह हुआ था। वह फ्री फायर गेम खेलने का आदी था और शुक्रवार की रात भी मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी पुष्पा अहिरवार ने बताया, उसके पति मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहे थे। रात में अचानक उन्हें मुंह से झाग आने लगा और खून की उल्टी होने लगी, जिससे घर के लोग घबरा गए और तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पति ने किसी जहरीली चीज का सेवन नहीं किया था। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि सात महीने में ही उसका सुहाग उजड़ गया।
