फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth could not bear the pressure of changing religion, committed suicide

Indore: धर्म बदलने का दबाव नहीं सह पाया युवक, कर ली आत्महत्या

Thu, 18 May 2023 01:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 May 2023 01:22 PM IST
सार

राजा का अपनी पत्नी अंजना से अक्सर विवाद होता था। इस कारण अंजना तीन  बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। बाद में राजा आजाद नगर निवासी रानी के संपर्क में आया।उसके साथ लिव-इन मेें रहने लगा।परिवारजनों ने साथ रहने का विरोध भी किया, लेकिन राजा नहीं माना।

विज्ञापन
Youth could not bear the pressure of changing religion, committed suicide
मृतक राजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली,क्योकि वह अपना धर्म नहीं बदलना चाहता था और उसके साथ लिव-इन में रहने वाली युवती लगातार धर्म बदलने पर दबाव बना रही थी। पुलिस इस मामले में युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन

आजाद नगर में रहने वाले राजा पिता रमेश पंवार ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। वह शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी था। राजा पेशे से ड्रायवर था । अपनी पत्नी अंजना से उसका अक्सर विवाद होता था। इस कारण अंजना तीन बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। बाद में राजा आजाद नगर पानी की टंकी के पास रहने वाली महिला रानी के संपर्क में आया और उसके साथ लिव-इन में रहने लगा।परिवारजनों ने साथ रहने का विरोध भी किया, लेकिन राजा नहीं माना। मृतक के भाई गोलू ने आरोप लगाया कि रानी अन्य धर्म की है अौर वह राजा पर धर्म बदलने के लिए दबाव बना रही थी।

विज्ञापन

इसके अलावा वह अलग से एक मकान लेने के लिए बोल रही थी। राजा ने पैसे नहीं होने की बात कहीं तो रानी परिवार वालों से पैसा लेने के लिए भी दबाव बना रही थी। इस कारण राजा परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार रात राजा ने अपनी मां को घर से बाहर जाने के लिए कहा और फिर वह अपने कमरे में गया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। मां इंदू जब घर लौटी तो राजा को फांसी के फंदे पर लटका देखा। मां ने आस पास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। बाद में रिश्तेदारों ने राजा को फांसी के फंदे से निकाला और अस्पताल ले गए,लेकिन तब तक राजा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अफसर धर्म बदलने के आरोपों की जांच भी करेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed