फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   yashodhra raje has tea set of 1.5 crores

शाही नेता के पास 1.5 करोड़ का टी-सेट

Wed, 20 Nov 2013 02:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
yashodhra raje has tea set of 1.5 crores

मध्य प्रदेश में भाजपा की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ रही एक ऐसी महिला है, जिसके घर में 1.5 करोड़ रुपए का टी-सेट है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितने करोड़ में होगी।

विज्ञापन


यह उम्मीदवार कोई और नहीं, यशोधरा राजे हैं, जिन्होंने चुनाव आयोग के पास दायर हलफनामे में इस बात की जानकारी दी है।

इस मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए ग्वालियर से लोकसभा सांसद ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह उनके शाही अतीत का हिस्सा है।

राजे ने एक टीवी चैनल से कहा, "जब हम बच्चे थे, तो जन्मदिन या ऐसे ही कुछ खास मौकों पर सोने और चांदी की थालियों और कटोरी में खाते थे। यह पारिवारिक परंपरा रही है और जब मेरी शादी हुई, तो मुझे सोने के छह बाउल और थाली मिली थी। इसमें क्या बड़ी बात है? हम राजा हैं, जैसा कि आप जानते हैं।"
विज्ञापन


यशोधरा राजे ग्वालियर के पूर्ववर्ती राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वह 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवपुरी से खड़ी हुई हैं।

59 वर्षीय यशोधरा का कहना है कि रईस उम्मीदवार होने के फायदे हैं, क्योंकि उन्हें कम भ्रष्ट समझा जाता है। उन्होंने कहा, "यह भले मैं हूं, मेरी बहन वसुंधरा राजे या मेरा भतीजा ज्योतिरादित्य, लोग मानते हैं कि हम रिश्वत नहीं लेते होंगे, क्योंकि हमारे पास पर्याप्त पैसा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed