फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Worship is being done in homes regarding Shivraj Singh becoming CM

MP News: शिवराज सिंह के सीएम बनने को लेकर घरों में हो रहा सुंदरकांड, मन्नत के लिए किये जा रहे धार्मिक आयोजन

Mon, 11 Dec 2023 09:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Dec 2023 09:56 AM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिला और अब मुख्यमंत्री बनाने की जोड़तोड़ चल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने के लिए कई नाम सामने आ रहे है। वहीं मध्य प्रदेश के बैतूल में शिवराज सिंह चौहान को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है।

विज्ञापन
Worship is being done in homes regarding Shivraj Singh becoming CM
शिवराज सिंह के सीएम बनने को लेकर घरों में हो रहा सुंदरकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज सिंह चौहान किरार समाज के हैं और बैतूल में किरार समाज के 10 हजार से ज्यादा घर है। किरार समाज संगठन ने निर्णय लिया कि शिवराज सिंह को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी घरों में धार्मिक अनुष्ठान के रूप में सुंदरकांड किया जाए और 9 दिसंबर से यह अनुष्ठान शुरू हुआ। चार दिन चलने वाले इस अनुष्ठान का समापन 13 दिसंबर को रुद्राभिषेक और हवन पूजन के साथ होगा।

विज्ञापन


सभी घरों में प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ
किरार महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल हरोडे का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकप्रिय नेता है और चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाज ने निर्णय लिया है कि समाज के मुखिया शिवराज सिंह को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के समाज के सभी घरों में प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा और उसका समापन 13 दिसंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन

13 दिसंबर को होगा समापन
किरार समाज के सदस्य डीएस पटेल का कहना है कि किरार समाज के जिले में किरार समाज की संख्या ज्यादा है और 10 हजार घर है। समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाने किये धार्मिक अनुष्ठान किये जायें। किरार समाज के सभी घरों में प्रतिदिन सुंदरकांड किया जाएगा जो चार दिन चलेगा और 13 दिसंबर को इसका समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed