{"_id":"622d95aa996a1a4e5d2792c8","slug":"workshop-on-cultivation-of-spices-in-burhanpur-cm-inaugurated-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहानपुर में मसालों की खेती पर कार्यशाला: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहानपुर में मसालों की खेती पर कार्यशाला: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने किया उद्घाटन
Sun, 13 Mar 2022 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बुरहानपुर जिले में मसालों की खेती पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया। सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़े।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार के बुरहानपुर जिले में मसालों की खेती पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया। सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश नित नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। करंट प्राइजेज पर इस साल प्रदेश की विकास दर हिंदुस्तान के राज्यों में सबसे ज्यादा 19.7 प्रतिशत रही, इसमें सबसे बड़ा योगदान कृषि का था।
सीएम ने कहा कि हमने सिंचाई की सुविधाओं का अद्भुत विस्तार किया है। गेहूं के उत्पादन में आज हिंदुस्तान में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। बुरहानपुर जिला नकदी फसलें लेने वाला जिला है। हमारे परिश्रमशील किसानों की मेहनत का कोई जवाब नहीं, आपने अपनी मेहनत से कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। केला बुरहानपुर की पहचान है। बुरहानपुर कपास के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बात बार-बार कही है कि फसलों का विविधिकरण करो, केवल परंपरागत फसलें नहीं, फलों की खेती, फूलों की, मसालों की खेती भी जरूरी है। आज देश की जरूरत है कि हम अलग-अलग खेती करें। इनका हम एक्सपोर्ट भी कर सकें। दुनिया में मसाले हमारे यहां से जाते रहें। जरूरत इस बात की है कि परंपरागत खेती से अलग-अलग काम करें। हर गांव में जल महोत्सव मनाया जाएगा, नल जल योजना के कुशल संचालन के लिए काम किया जाएगा।