फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   women tested for pregnancy at mass wedding in mp

फिर से सामूहिक शादी में प्रेगनेंसी टेस्ट, 7 निकलीं गर्भवती

Sat, 15 Jun 2013 01:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 15 Jun 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
women tested for pregnancy at mass wedding in mp

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सामूहिक विवाह के दौरान हुए प्रेगनेंसी टेस्ट में सात महिलाओं के गर्भवती पाए जाने पर उन्हें विवाह करने से रोक दिया गया।

विज्ञापन


डिंडोरी जिले के बेजाग में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था।

इस विवाह में लगभग 100 जोड़े शामिल थे। यहां शादी कर रहीं महिलाओं को प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए ले जाया गया और गर्भवती पाए जाने पर उन्हें विवाह नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन


पहले भी हुआ था प्रेगनेंसी टेस्ट
लगभग एक हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले बैतूल में भी सामूहिक विवाह के दौरान युवतियों के प्रेगनेंसी टेस्ट करने का मामला सामने आया था।

इसे लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने शिवराज सिंह चौहान सरकार की कड़ी आलोचना की थी। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था। मामले में जांच के बाद किसी भी महिला के गर्भवती न होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा के लिए नहीं योजना
मेडिकल ऑफिसर आर एन मित्रा ने सामूहिक विवाह के दौरान महिलाओं का प्रेगनेंसी टेस्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल कुंवारी लड़कियों के लिए है, शादीशुदा के लिए नहीं।

इस पर डिंडोरी के कलेक्टर का कहना है कि उन्हें लड़कियों की उम्र की जांच किए जाने की जानकारी दी गई थी।

वहीं, डिंडोरी के विधायक ओंकार सिंह मरकाम का कहना है कि यह महिलाओं का अपमान है और वे इस मसले का सरकार के सामने उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed