{"_id":"166361d0-54b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"women-helpline-service-started-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में भी महिलाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए नये साल के पहले दिन भोपाल में महिला हेल्पलाइन शुरू की गई। दिल्ली में चलती बस में हुये गैंगरेप के बाद सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। इस सेवा का नंबर 1090 है।
विज्ञापन
इस हेल्पलाइन सेवा का उद्घाटन मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आर. परशुराम ने किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेवा महिलाओं की उत्पीड़न से रक्षा करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी मददगार बनेगी। राजधानी भोपाल के पुलिस नियंत्रण कक्ष में महिला हेल्पलाइन शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस राज्य स्तरीय महिला हेल्पलाइन सेवा में किसी भी जिले की महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। महिलाओं की सहुलियत के लिए हेल्पलाइन में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वे संबंधित महिला की शिकायत दर्ज कर संबंधित जिले के अधिकारी को अवगत कराएंगी। हर जिले में महिलाओं की शिकायतों के निपटारे के लिए एक अधिकारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
