{"_id":"613277ef500519240c1cbea8","slug":"women-drivers-conductors-will-be-in-pink-city-buses-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: इंदौर में पिंक सिटी बसों पर होंगी महिला ड्राइवर, कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: इंदौर में पिंक सिटी बसों पर होंगी महिला ड्राइवर, कंडक्टर
Sat, 04 Sep 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इंदौर।
एजेंसी, इंदौर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:19 AM IST
सार
- पिंक बसों को केवल महिला ड्राइवर चलाएंगी और कंडक्टर भी महिलाएं ही रहेंगी
- बस चलाने वाली दो महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है
विज्ञापन
महिला ड्राइवर
- फोटो : ani
विस्तार
इंदौर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाई जा रहीं पिंक (सिटी) बसों को केवल महिला ड्राइवर ही चलाएंगी साथ ही इनमें कंडक्टर भी महिलाएं ही रहेंगी।
विज्ञापन
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के प्रभारी संदीप सोनी ने शुक्रवार को बताया, बीआरटीएस पर पिंक सिटी बस चलाने वाली दो महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
इन बसों की यात्री केवल महिलाएं होंगी। इस सुविधा के अंतर्गत महिला कंडक्टर पहले से मौजूद थीं और अब हमने महिला बस चालकों को भी नियुक्त किया है।
इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की प्रभारी संदीप सोनी ने कहा कि बीआरटीएस पर पिंक बस चलाने वाली दो महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। पिंक (सिटी) बस महिला केंद्रित है, जहां यात्री केवल महिलाएं होंगी जो इस बस सेवा का लाभ उठा सकती हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि महिला कंडक्टर पहले से मौजूद थीं और अब हमने महिला बस चालकों को भी नियुक्त किया है। उनका परीक्षण पूरा हो चुका है और औपचारिक रूप से यह सोमवार से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि नियुक्त की गई दो बस चालकों में अर्चना कटारे और रितु नरवाले हैं। आगे कहा कि बीआरटीएस का रूट अलग है। बस को रेलिंग के अंदर चलाना है, बस स्टॉप पर रोकना है, इसलिए उन्हें चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान छोटी-मोटी यांत्रिक समस्याओं से निपटना भी सिखाया गया है।
महिला बस की ड्राइवर अर्चना कटारे ने कहा कि 'प्रशिक्षण 15 दिनों के लिए था, लेकिन 13 से 14 दिनों के भीतर पूरा किया गया। पहले मैंने अपने निजी वाहन पर ड्राइव करना सीखा, फिर मैं एक ड्राइवर के रूप में एक संगठन में शामिल हो गई, जहां मैंने तीन महीने के भीतर अपना प्रशिक्षण पास कर लिया।
