फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman suffered from labour pain at the gate of Bhind government hospital, child died

दर्दनाक : अस्पताल के गेट पर तड़पती रही गर्भवती महिला, नहीं पहुंचे डॉक्टर, लोग बनाते रहे वीडियो

Wed, 10 Jul 2019 12:26 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 10 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Woman suffered from labour pain at the gate of Bhind government hospital, child died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मध्यप्रदेश में एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है। भिंड के जिला सरकारी अस्पताल में मंगलवार की सुबह इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला अस्पताल के गेट पर तड़पती रही और कोई उसकी सुध लेने नहीं आया।

विज्ञापन


महिला का पति सुरक्षा गार्ड और नर्सिंग स्टाफ से विनती करता रहा, लेकिन महिला की मदद के लिए कोई भी नहीं आया। बताया जा रहा है कि महिला का पति प्रसुति गृह के नर्सिंग स्टॉफ के पास भी मदद मांगने पहुंचा, लेकिन स्टाफ 35 मिनट के बाद मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


स्टाफ द्वारा जब तक महिला को लेबर रुम में ले जाकर डिलीवरी कराई गई, तब तक बच्चा मर चुका था। महिला का नाम रुबी (27) बताया जा रहा है, जो ग्राम मूरतपुरा की निवासी है। मंगलवार की सुबह रुबी अपने पति केपी सिंह नरवरिया के साथ जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन गेट के पास उसके पेट में तेज दर्द उठने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  
साथ ही यह पता चला है कि लोग महिला की मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। इस घटना को लेकर भिंड जिला अस्पताल के डॉ. अजीत मिश्रा का कहना है कि 'अस्पताल गेट पर कोई गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही और समय पर स्टाफ नहीं पहुंचा तो यह गंभीर मामला है, लेकिन लोग भी अगर वीडियो बनाने की जगह स्टाफ को समय पर सूचना दे देते तो बच्चा बच सकता था। जो भी कर्मचारी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed