{"_id":"62ef53b3a6946d11a75cb8a6","slug":"woman-s-body-found-floating-in-sarpa-river-of-chhindwara-was-missing-four-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सर्पा नदी में तैरता मिला महिला का शव, चार दिन पहले हुई थी लापता, पुलिस को हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सर्पा नदी में तैरता मिला महिला का शव, चार दिन पहले हुई थी लापता, पुलिस को हत्या का शक
Sun, 07 Aug 2022 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:28 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले की सर्पा नदी में शनिवार को एक महिला का तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश बाढ़ के पानी में बहकर आई थी। मामला जिले के मोहगांव का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले की सर्पा नदी में शनिवार को एक महिला का तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश बाढ़ के पानी में बहकर आई थी। मामला जिले के मोहगांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला बीते चार दिनों से लापता थी, शनिवार को उसका शव नदी में तैरता मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की हत्या के एंगल से भी तलाश की जा रही है।
मृत महिला की पहचान 55 वर्षीय फूलवती पति सोमा उईके के रूप में हुई है। मृतका संतरा व्यापारी ओमकार ब्रम्हे के खेत में बने कोठे में काम करती थी, जबकि ओमकार के अनुसार महिला करीब एक माह से उसके यहां काम पर नहीं आई थी। महिला का पति मवेशी चराने का काम करता है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीते चार दिनों से घर से लापता थी। नदी में उसकी लाश कैसे मिली उसे इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।