{"_id":"60a0c9cf8d707c71d005acf0","slug":"woman-officer-khadiza-sheikh-of-blood-bank-dies-of-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ब्लड बैंक की महिला अधिकारी डॉ खदीजा शेख का निधन, बच्ची को जन्म देने के बाद ली आखिरी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: ब्लड बैंक की महिला अधिकारी डॉ खदीजा शेख का निधन, बच्ची को जन्म देने के बाद ली आखिरी सांस
Sun, 16 May 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 12:59 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। देवास के अस्पताल में काम करने वाली ब्लड बैंक की महिला अधिकारी खदीजा शेख की भी मौत हो गई।गर्भवती शेख की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई
विज्ञापन
कोरोना से ब्लड बैंक अधिकारी डॉ खदीजा शेख का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास के सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ खदीजा शेख कोरोना महामारी की शिकार हो गईं। शनिवार को इंदौर के अस्पताल में शेख ने आखिरी सांस ली। डॉ शेख सात महीने की गर्भवती थीं और मैटरनिटी अवकाश पर चल रही थीं। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गईं। उन्हें इंदौर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। वह सात दिन से वेंटिलेटर पर थी। दो साल पहले ही वह ब्लड बैंक की अधिकारी बनी थीं। देवास के करीम कृपा रेस्टोरेंट के जमील शेख की बेटी थीं, उनका विवाह एक साल पहले इंदौर के एक टीचर से हुआ था।
विज्ञापन
बच्ची को दिया जन्म
परिजनों के मुताबिक इंदौर में डॉक्टरों ने बताया कि जिंदगी बचाने के लिए इनका ऑपरेशन करना होगा। परिजनों की अनुमति के बाद 7 महीने में ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे एक बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची फिलहाल स्वस्थ्य है। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद डॉ शेख होश में आईं, लेकिन कुछ समय बाद ही वह कोमा में चली गई। पिछले एक सप्ताह से वह कोमा में थी। 15 मई की रात उन्होंने आखिरी सांस ली। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव को दफनाया गया। डॉक्टर ख़दीजा शेख के पति इंदौर में टीचर हैं, वह बच्चों को कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कराते हैं।
विज्ञापन
