{"_id":"61599d678ebc3e0bc6260b00","slug":"woman-killed-15-passengers-injured-as-two-buses-collide-in-indore-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: इंदौर के महू में दो बसों की टक्कर, एक महिला की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: इंदौर के महू में दो बसों की टक्कर, एक महिला की मौत, 15 घायल
Sun, 03 Oct 2021 06:10 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:10 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी एक बस भेरुघाट में दूसरी ओर से आ रही बस से टकरा गई।
विज्ञापन
महू में दो बसों की टक्कर में एक महिला की मौत और 15 लोग घायल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर जिले में दो बसों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। रास्ते में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह हादसा हुआ।
सिमरोल पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी एक बस इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भैरवघाट में दूसरी ओर से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला जो अकेले ही यात्रा कर रही थी उसकी तत्काल मौत हो गई। वहीं दोनों बसों के 15 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें महु के एक अस्पताल में ले जाया गया है। वहां घायलों का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर हैं।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बहुत तेज गति से बस चला रहा था। भैरव घाट के नीचे उतरने के बाद एक बस अचानक से सामने आ गई जिसमें उसने टक्कर मार दी। हादसे के कारण हाइवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच जारी है। मृत महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।