फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman hurling footwear on official in front of the commissioner in Madhya Pradesh Burhanpur

बुरहानपुर: नगर निगम आयुक्त के केबिन में हंगामा, उद्यान प्रभारी पर बहू ने उछाली चप्पल

Fri, 30 Aug 2019 06:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Aug 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
woman hurling footwear on official in front of the commissioner in Madhya Pradesh Burhanpur
महिला पिटाई करते हुए (सांकेतिक)

नबुरहानपुर नगर निगम आयुक्त के केबिन में गुरुवार को एक निगमकर्मी की बहू ने सहायक अभियंता अनिल गंगराड़े को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया और धक्का देकर उसकी ओर चप्पल भी फेंका। हालांकि, चप्पल उसे नहीं लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें यह महिला अपने चेहरे को ढकी हुई है और सहायक अभियंता की ओर चप्पल फेंकते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन


इस महिला का आरोप है कि जब वह अपनी सास की छुट्टी का आवेदन गंगराड़े को उसके कार्यालय में देने गई थी, तो उसने उसे शाम को अकेले घर आने को कहा, जिससे व्यथित होकर उसने यह कदम उठाया। वहीं, गंगराड़े ने महिला द्वारा लगाये गये इन आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त भगवानदास भूमरकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को आश्वस्त किया है कि जांच के बाद इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा साथ ही महिला को भी चेतावनी दी है कि वह भविष्य में ऐसी हरकतें न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थप्पड़ जड़ने वाली महिला ने कहा, हमारे रिश्तेदारी में किसी का निधन हो जाने के कारण मैं अपनी सास की छुट्टी का आवेदन लेकर बुरहानपुर उद्यान प्रभारी (सहायक यंत्री) अनिल गंगराड़े के पास गई थी। इस दौरान गंगराड़े ने कहा कि शाम को अकेले घर आना’। मैंने विरोध किया तो धमकाने लगे। 

इससे नाराज महिला कुछ देर बाद दोपहर में अपने पति के साथ नगर निगम आयुक्त भूमरकर से शिकायत करने पहुंची। आयुक्त ने महिला के आरोपों का जवाब देने के लिए गंगराड़े को अपने कैबिन में बुलाया। उनके आते ही महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने गंगराड़े को थप्पड़ मारा और धक्का देकर उसकी ओर चप्पल भी फेंका। हालांकि, गंगराड़े ने आयुक्त के पीछे छुपकर किसी तरह खुद को बचाया। बाद में आयुक्त ने बीच-बचाव कर महिला और उसके पति को शांत किया।


गंगराड़े ने कहा, निगमकर्मी की बहू मुझे छुट्टी का आवेदन देने आई थी। मैंने महिला से आवेदन लिया और उससे कहा कि ठीक है घर जाओ। महिला झूठा आरोप लगा रही है। बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त भूमरकर ने कहा, मैंने महिला से लिखित शिकायत मांगी है। सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मागेंगे। मुझे उम्मीद नहीं थी कि एक महिला मेरे कार्यालय में इस तरह की हरकत कर सकती है। मैंने इस महिला को भी उसके द्वारा किए गए खराब व्यवहार के लिए चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में वह इस तरह की हरकतें न करे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed