{"_id":"5c1c9c97bdec22569c67b811","slug":"woman-gave-birth-to-a-newborn-baby-while-committing-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के समय महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पुलिस को साड़ी में फंसा मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के समय महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पुलिस को साड़ी में फंसा मिला नवजात
Fri, 21 Dec 2018 01:26 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अक्सर आपने ऐसी खबरें सुनी होंगी कि बच्चे को जन्म देते समय मां की मौत हो गई। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि आत्महत्या करते हुए किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। आप कहेंगे यह संभव ही नहीं हैं, भला ऐसा कैसे हो सकता है। मगर मध्यप्रदेश के कटनी में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के फांसी लगाने के बाद बच्चे को जन्म देने और बच्चे के सुरक्षित होने की आजीबो-गरीब घटना घटी है।
विज्ञापन
कटनी के खिरहनी के रहने वाले संतोष सिंह जब सुबह 7 बजे सोकर उठे तो उन्हें अपनी पत्नी लक्ष्मी कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने आवाज देकर जब पत्नी को पुकारा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह पत्नी को ढूंढने के लिए गौशाला पहुंचे तो वहां का नजरा देखकर दंग रह गए। दरअसल, उनकी पत्नी लक्ष्मी ने फांसी लगा ली थी और उसकी कोख में पल रहा बच्चा बाहर निकलकर गर्भनाल से लटका हुआ था। सबसे हैरानी की बात कि वह जीवित था।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर कविता साहनी ने जीवित नवजात को साफ करके अपनी गोद में भर लिया। बच्चे को मेडिकल सहायता मिलने तक उन्होंने उसे अपनी सीने से चिपकाकर रखा। कुछ देर बाद कर्मचारी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस चिकित्सक डॉक्टर माखन सिंह ने गर्भनाल काटकर बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकी मां से अलग किया और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चा फिलहाल एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
पेशे से किसान संतोष ने पुलिस को बताया कि उनका पत्नी के साथ किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। बुधवार को टीवी देखने के बाद वह रात के लगभग 9 बजे सोने के लिए चले गए थे। जब सुबह उठे तो लक्ष्मी वहां नहीं थी। जब वह उसे ढूंढने के लिए निकले तो वह गोशाला में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई मिली। मृतका 4 बच्चों की मां थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी 16 साल की है। पुलिस इस मामले की जंच कर रही है कि लक्ष्मी ने आत्महत्या क्यों की।
