फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman dies under suspicious circumstances in Chhindwara Hindi News

MP News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आधी रात को पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा पति, पुलिस कर रही जांच

Wed, 07 Feb 2024 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Feb 2024 02:58 PM IST
सार

मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने की वजह से नवविवाहिता की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Chhindwara Hindi News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरेठ में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। सोमवार देर रात पति पत्नी को गंभीर बीमार बताकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, महिला की मौत कैसे हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरेठ निवासी 24 वर्षीय जयवंती पति रायसिंग यादव का विवाह पायली में हुआ था। सोमवार रात करीब दो बजे रायसिंग अपनी पत्नी जयवंती को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

दो साल पहले जयवंती की रायसिंग के साथ दूसरी शादी हुई थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वहीं, परिजन भी महिला के पति पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने की वजह से नवविवाहिता की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed