{"_id":"5965db714f1c1b516a8b47de","slug":"within-a-week-of-first-anniversary-man-killed-her-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर पहले मानई थी पहली सालगिरह, नशे में रेत दिया पत्नी का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर पहले मानई थी पहली सालगिरह, नशे में रेत दिया पत्नी का गला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला अशोकनगर के एरोड्रम इलाके का है जहां शराब के नशे में धुत गोविंद नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महज छह दिनों पहले ही दोनों ने अपनी शादी का सालगिरह मनाया था। देर रात हुई इस हत्या से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि गोविंद नशे में इस कदर चूर था कि छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक महिला भोपाल की रहने वाली थी। एक साल पहले ही उसकी गोविंद से शादी हुई थी, इस साल 6 जुलाई को दोनों ने अपनी शादी का पहला सालगिरह मनाया था।
विज्ञापन
गोविंद ने प्राची पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक शादी में फोटोग्राफी का काम करता था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
