फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Winter torture continues in umaria Falling mercury increases farmers worries fear of crop failure due to frost

MP में सर्दी का सितम जारी: गिरते पारे ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पाले की मार से फसल खराब होने का सता रहा डर

Tue, 17 Jan 2023 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 11:26 AM IST
सार

उमरिया जिले के पाली में तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन ढलने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन अगर ऐसे ही ठंड रही तो फिर से स्कूलों को बंद करने की नौबत आ सकती है।

विज्ञापन
Winter torture continues in umaria Falling mercury increases farmers worries fear of crop failure due to frost
उमरिया में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार को सुबह 11:00 बजे तक सूरज नहीं निकला और हर तरफ घना कोहरा छाया रहा। तेज शीतलहर के चलते लोग घरों में ठिठुरने को मजबूर हैं। उमरिया जिले के पाली में तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन ढलने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन अगर ऐसे ही ठंड रही तो फिर से स्कूलों को बंद करने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ठंड की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। घने कोहरा के चलते सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे एक्सीडेंट की खबरें भी आ रही हैं। भीषण ठंड के चलते किसान, व्यापारी समेत हर वर्ग के लोग परेशान हैं। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ठिठक गए हैं। वहीं किसानों को ठंड से फसलों के खराब होने का डर सता रहा है। किसानों कि माने तो अरहर की फसल अब ज्यादा ठंड और कोहरे की वजह से बर्बाद होने लगी है। किसानों को डर सताने लगा है कि कहीं उनकी फसल में पाला ना मार जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed