फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife killed her husband for extra marrital affair

बेटी ने बताया, मां ने अंकल के साथ मिलकर की पापा की हत्या

Mon, 28 Sep 2015 03:40 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
Wife killed her husband for extra marrital affair

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां हवस की आग में अंधी हुई एक विवाहिता ने प्रेमी संग रिश्तों के बीच में आ रहे अपनी पति को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


बेटी ने यह वाकया देखा तो महिला ने उसे इस कदर डरा धमका दिया कि उसने अपनी जुबान ही सिल ली। लेकिन कुछ दिन बाद मासूम बेटी ने जुबान खोली तो मां सलाखों के पीछे चली गई।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को उसके चार साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को भी गांधीनगर स्थित एक नाले से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस सनसनीखेज हत्याकांड का शायद ही खुलासा हो पाता अगर मृतक की आठ वर्षीय बेटी ने अपनी जुबान न खोली होती। मासूम उस पूरे वाक्ये की चश्मदीद गवाह रही जिसमें उसकी मां ने उसके पिता की हत्या कर दी।

बेटी के सामने ही दबा दिया पिता का गला

Wife killed her husband for extra marrital affair

अखंड नगर निवासी तुलसीराम जोशी (32) बीते 23 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रहे थे जिसकी रिपोर्ट उनकी पत्‍नी कृति ने एयरोड्रोम थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच मृतक तुलसीराम की बहन प्रेमबती उसके घर आई। उसने तुलसीराम की आठ साल की बेटी चांदनी उर्फ दीक्षा को चुपचाप एक कोने में बैठे देखा।

प्रेमबती को कुछ शक हुआ तो वो चांदनी को अपने घर ले गई और उसके पिता के बारे में पूछताछ की। इसके बाद चांदनी ने डरते-डरते पिता की मौत का रहस्य खोला। मासूम चांदनी ने बताया कि 22 सितंबर की रात चार लोग उनके घर आए और उसके पिता के गले में चुनरी डालकर कसने लगे।

यह देख मैने शोर मचाया तो मम्मी ने मुझे रसोई में बंद कर दिया और कहा कि तुम्हारे पिता को गले की दिक्‍कत है इसलिए वो उन्हें सांस लेने में मदद कर रहे हैं। इसकी सूचना प्रेमबती ने पुलिस को दी तो कृति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पति ने प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ लिया था पत्नी को

Wife killed her husband for extra marrital affair

प्रेमबती ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी कृति के कई लोगों से अवैध संबंध थे। जो उसके भाई की अनुपस्थिति में उन्हें अपने घर बुलाती थी। कृति की निगाह उसके भाई की संपति पर भी लगी थी।

पुलिस ने कृति से पूछताछ की तो उसने बताया कि तुलसीराम की हत्या 22 सितंबर की रात को ही कर दी गई थी जिसके बाद उसका शव गांधी नगर में एक बिल्डिंग के पीछे नाले में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार तुलसीराम ने कुछ दिन पहले पत्‍नी कृति को उसके प्रेमी विशाल के साथ आपत्तिजनक ‌स्थिति में पकड़ लिया था।

इसको लेकर पति पत्‍नी का झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद कृति ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच दी। पति की हत्या के बाद थाने पहुंची कृति ने बताया था कि उसके पति सुबह की सैर के लिए घूमने निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे।

इंदौर के पुलिस अधीक्षक कल्याण चक्रवर्ती ने बताया कि कृति के अलावा उसके प्रेमी विशाल, उसके दोस्त संदीप, संजय और एक ऑटो ड्राइवर विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed