फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   why all hindu terrorists had rss links says digvijay

'सभी हिंदू आतंकियों के संघ से हैं संबंध'

Fri, 13 Sep 2013 12:33 AM IST
एजेंसी/धार (मध्य प्रदेश)
एजेंसी/धार (मध्य प्रदेश) Updated Fri, 13 Sep 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
why all hindu terrorists had rss links says digvijay

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब तक जितने हिंदू आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उन सभी के संघ से संबंध रहे हैं।

विज्ञापन


धार जिले के कुकशी में आयोजित कांग्रेस महासम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि जितने हिंदू आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, सभी के संघ से संबंध रहे हैं। संघ को यह साफ करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों है।’
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब दिग्विजय ने संघ पर निशाना साधा है। इस पर संघ और भाजपा ने भी पलटवार कहते हुए कहा था कि पार्टी ने उन्हें गंभीरता से लेना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिग्विजय ने बयान दिया था कि संघ देश में आतंक फैलाने के लिए बम बनाने की फैक्ट्री चलाता है।

उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं की टोपी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो लोग काली टोपी पहनते हैं, काले झंडे दिखाते हैं, उनके दिल भी काले होते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आतंकवाद का दंश झेलती आई है। महात्मा गांधी के अलावा दो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या इसी का नतीजा है। कुकशी में 31 अगस्त को दिग्विजय सिंह पर भीड़ ने हमला भी किया था।

इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके लिए राजनीति लोगों की सेवा करने का माध्यम है।


इसके अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनमें अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed