फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   WhatsApp breaks a love marriage of 16 years

WhatsApp बना सोलह साल पुरानी लव मैरिज टूटने की वजह!

Wed, 13 Aug 2014 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Aug 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp breaks a love marriage of 16 years

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दंपति की शादी वाट्स ऐप की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


यह सब तब शुरू हुआ जब पत्नी ने नया स्मार्टफोन लिया और फेसबुक और वाट्स ऐप पर चैट शुरू की!

ऐसा पति का कहना है और मामला इतना सुलझा हुआ नहीं है। इस मामले में महिला ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगया है और मध्यप्रदेश महिला आयोग में मामले की शिकायत की है।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले यह तेगलू दंपति 16 साल पहले प्यार में पड़े और शादी की। पति रामेश्वर के मुताबिक 6 महिने पहले सब कुछ बदल गया जब पत्नी अरुणा को नया मोबाइल फोन गिफ्ट में मिला!
विज्ञापन


इस मामले में पत्नी अरुणा का कहना है कि उसके पति बेहद शकी मिजाज के हैं और किसी को भी मैसेज करने पर शक करने लगते हैं। पत्नी का कहना है कि रामेश्वर हर बातचीत और चैट का रिकॉर्ड रखना चाहते थे। और जब निजता की बात कह कर उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने शक करना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले में अरुणा के पति रामेश्वर ने सभी आरोपों से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति का एक 14 साल का बेटा भी है।

अरुणा ने अपनी शिकायत में कहा कि रामेश्वर को फोन पर बात करने से इतना ऐतराज था कि वो एक बार घर से बाहर निकल जाने तक को कह चुके हैं।

कई आरोपों पर जब रामेश्वर से जवाब तलब कर यह सवाल किया गया कि वह अरुणा को महीने के खर्च का पैसा क्यों नहीं देते। इस पर रामेश्वर ने आरोप लगाया कि उसके दिए हुए पैसों से अरुणा घर में तांत्रिक बुला लेती है।

इन आरोपों पर अरुणा ने कहा कि दरअसल रामेश्वर का किसी और महिला से संबंध है। रामेश्वर के फोन में एक तस्वीर थी जिसे उनका बेटा भी देख चुका है। इसके अलावा तांत्रिक वाली बात पर अरुणा ने बताया कि घर में तांत्रिक वह नहीं रामेश्वर के भाई और बहन लाए थे।

महिला आयोग ने अरुणा की तरफदारी करते हुए कहा कि मामला पत्नी के पक्ष में है। वाट्स ऐप एक बहाना है जिसकी आड़ में रामेश्वर इस रिश्ते को तोड़ना चाहता है वरना ऐसी बहुत के कारण हैं जो रामेश्वर की भूमिका को संग्दिग्ध बनाते हैं।


महिला आयोग ने महिला आयोग को निर्देश दिए हैं कि वे मामले को देखें और इस बात को सुनिश्ति करें कि पति रामेश्वर अरुणा से कोई मारपीट न करे। मामला अभी भोपाल के कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed