फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   weather forecast update today in mp madhya pradesh news, MP Weather Update: The day temperature dropped in the entire state, the ocean remained coldest, after two days the clouds would clear, it would be a cold winter

MP Weather Update Today: पूरे प्रदेश में दिन का तापमान गिरा, सबसे ज्यादा ठंडा रहा सागर, दो दिन बाद बादल छंटेंगे, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Wed, 29 Dec 2021 01:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 01:47 PM IST
सार

प्रदेश में अधिकांश जगह अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में भी लोग गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। सागर में सबसे ज्यादा तापमान गिरा है। भोपाल और इंदौर में भी अधिकतम तापमान में आठ डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। 

विज्ञापन
weather forecast update today in mp madhya pradesh news, MP Weather Update: The day temperature dropped in the entire state, the ocean remained coldest, after two days the clouds would clear, it would be a cold winter
MP Weather Update Today: पूरे प्रदेश में दिन का तापमान गिरा - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश में अधिकांश जगह अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में भी लोग गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। सागर में सबसे ज्यादा तापमान गिरा है। यहां दिन का पारा 9.9 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल और इंदौर में भी अधिकतम तापमान में आठ डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान के लिहाज से देखें तो पचमढ़ी में रात सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। अधिकांश जगह बादस छाए हुए हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश भी होगी। बादल छंटने के बाद फिर दिन और रात का पारा गिरेगा, नतीजतन कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मंगलवार को बौछारें पड़ीं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। बुधवार को भी जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मंडला में 30.7 मिलीमीटर, उमरिया में 30.2 मिलीमीटर, रीवा में 25.4 मिलीमीटर, जबलपुर में 20.7 मिलीमीटर, सागर में 18.6 मिलीमीटर, नरसिंहपुर में 17 मिलीमीटर और पचमढ़ी में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


भोपाल में सीजन का सबसे ठंडा दिन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार धार में 9.6, गुना में 9.8, पचमढ़ी में 9.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बीते 24 घंटे में 8.5 डिग्री गिरा है। बताया जा रहा है कि यह इस सीजन में अब तक दिन का सबसे कम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। इंदौर में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed