फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weapons were first extracted from the ground by searching with metal detector

MP News: पहले मेटल डिटेक्टर से खोजकर जमीन में से निकाले थे हथियार, अब बुलडोजर से ढहाया अवैध गतिविधि का अड्डा

Fri, 19 May 2023 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 10:43 PM IST
सार

खरगोन में पहली बार प्रशासन ने किसी अवैध हथियारों के तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहाया है। अवैध हथियार बनाने वाला बंटी सिकलीगर अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर की मदद से जमीन में से गाड़कर रखे हथियार बरामद किए थे, उसी के बाद ये कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Weapons were first extracted from the ground by searching with metal detector
खरगोन में हथियार तस्कर के अवैध घर को ढहा दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में अवैध हथियारों के एक तस्कर के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। दो दिन पहले ही खरगोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां के सिगनुर गांव से 10 अवैध पिस्टल जमीन से खोदकर निकाले थे। बता दें कि यह पहली बार है जब प्रशासन ने किसी अवैध हथियारों के तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहाया है। दरअसल अवैध हथियार बनाने वाला बंटी सिकलीगर अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने दो दिन पहले मेटल डिटेक्टर की मदद से जमीन में गाड़कर रखे हथियार बरामद किए थे। उसके बाद ही बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरगोन में शुक्रवार को अवैध हथियार तस्कर बंटी सिकलीगर के शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किए मकान पर एंटी माफिया अभियान के तहत बुलडोजर चलाया गया। एसपी धर्मवीर सिंह की अगुवाई में 17 मई को बंटी सिकलीगर की निशानदेही पर मेटल डिटेक्टर के जरिये सिगनुर गांव में अवैध 10 पिस्टल जमीन से खोदकर पुलिस ने निकाले थे। पहली बार प्रशासन ने बंटी सिकलीगर और अवैध हथियार बनाने वालों को सबक सिखाने को लेकर की मकान तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की है। बंटी सिकलीगर के अंतरराज्यीय गिरोह से तार जुड़े हैं। खरगोन एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल और भीकनगांव एसडीओपी संजू चौहान की अगुवाई में शुक्रवार एंटी माफिया अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। भारी पुलिस की मौजूदगी में गोगांवा थाने के सिगनुर में प्रशासन की टीम ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


70 पुलिसकर्मियों ने दी थी दबिश
गौरतलब है कि खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के गढ़ सिगनुर गांव माना जाता है। पूरे देश में यहां से अवैध हथियार सप्लाय किए जाते हैं। 17 मई को एसपी धर्मवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने सिगनुर में जिले के आठ थाने के करीब 70 पुलिसकर्मियों ने बड़ी दबिश दी। इस दौरान 10 अवैध देशी पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए। पहली बार बीडीएस की टीम ने मेटल डिटेक्टर के जरिये अवैध हथियार का भंडाफोड किया। इस दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर देशी अवैध पिस्टल जब्त किए। अवैध हथियार की तस्करी में पकड़े गए आरोपी बंटी सिकलीकर की निशानदेही पर पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। मेटल डिटेक्टर के जरिये जमीन के अंदर से अवैध हथियार निकाले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगोन एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल ने बताया कि गुंडा अभियान के चलते यह कार्रवाई की गई है। खरगोन पुलिस अधिक्षक ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क पकड़ा था। आरोपी की निशानदेही पर जमीन के अंदर से मेटल डिटेक्टर द्वारा हथियार बरामद किए गए थे। आरोपी जिस जगह सामान रखता था या अवैध गतिविधियां करता था। उस परिसर पर हमने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अपराधियों को संदेश देने के लिए की गई है कि मध्यप्रदेश और खरगोन शांति का टापू है। यहां पर किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed