{"_id":"61a24c0ddc0d83055307a268","slug":"watch-video-if-hindus-want-to-stay-as-hindu-then-bharat-needs-to-become-akhand-says-rss-chief-mohan-bhagwat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 'हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा', ग्वालियर के एक कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 'हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा', ग्वालियर के एक कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत
Sat, 27 Nov 2021 08:47 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, ग्वालियर
एएनआई, ग्वालियर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने हिंदुओं और अखंड भारत को लेकर अहम बयान दिया।
विज्ञापन
RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT (file photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदुओं की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने यह बात कही। भागवत ने कहा, आप देखेंगे कि हिंदुओं की संख्या और ताकत कम हो गई है या हिंदुत्व की भावना कम हो गई है। अगर हिंदू चाहते हैं कि वे हिंदू बने रहें, तो भारत को अखंड बनना होगा।
भागवत ने कहा कि हिंदू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना हिंदू नहीं। बंटवारे के बाद भारत टूटा और पाकिस्तान बन गया। ऐसा हुआ क्यों कि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिंदू हैं। वहां के मुसलमान भी यह बात भूल गए। खुद को हिंदू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई, इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान है और यहां परंपरा से हिंदू लोग रहते आए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भागवत ने शुक्रवार को नोएडा में कहा था कि हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लाखों देशभक्तों ने बलिदान दिया। वहीं स्वतंत्रता के बाद विभाजन का दर्द झेला है। हमें खंडित भारत मिला है। अब खंडित भारत को अखंडित बनाना होगा। यह हमारा राष्ट्रीय एवं धार्मिक कर्तव्य है। हम इस कर्तव्य पथ पर चलेंगे तो विजय हमारी होगी।
उन्होंने कहा था कि देश का विभाजन न मिटने वाली वेदना है। यह तभी मिटेगी, जब विभाजन निरस्त होगा। भारत एक जमीन का टुकड़ा नहीं हमारी मातृभूमि है। संपूर्ण दुनिया को कुछ देने लायक हम तब होंगे जब विभाजन हटेगा।
विज्ञापन
#WATCH | "You will see that the number & strength of Hindus have decreased...or the emotion of Hindutva has decreased....If Hindus want to stay as Hindu then Bharat needs to become 'Akand'," says RSS chief Mohan Bhagwat while addressing an event in Gwalior, MP pic.twitter.com/hkjkB5xMz1
— ANI (@ANI) November 27, 2021विज्ञापन