फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vyas ji explained the importance of religion in the story.

MP News: व्यास जी ने कथा में समझाया धर्म का महत्व, कहा- जिस पक्ष में धर्म होता है भगवान उसी के पक्षधर होते हैं

Wed, 27 Dec 2023 09:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Dec 2023 09:42 AM IST
सार

MP News: संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव आयोजित हो रहा है। इस महोत्सव के तीसरे दिन कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि जिस पक्ष में धर्म होता है, भगवान उसी के पक्षधर होते हैं। उन्होंने आज के परिप्रेक्ष में कहा कि ज्यादातर पार्टियां खुद को धर्मनिरपेक्ष कहती हैं, जिसका परिणाम देश और समाज के विपरीत होता है।

विज्ञापन
Vyas ji explained the importance of religion in the story.
व्यास जी ने कथा में समझाया धर्म का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम में मंगलवार होने के कारण दर्शन करने आए लाखों लोग कथा रसिक बनकर कथा पंडाल में बैठे और कथा का रसपान किया। कथा व्यास डॉ. पराशर ने कहा कि वर्तमान कलयुग में यदि कल्याण चाहते हैं तो हरि नाम का सहारा लें। ईश्वर से प्रगाढ़ प्रेम करने से जीवन की आसक्ति छूट जाती है। उन्होंने सरस भाव में संसार की व्याख्या करते हुए कहा कि संसार एक मायका है और इसे छोड़कर जाना ही पड़ेगा। उन्होंने कथा रसिकों को एक सूत्र देते हुए कहा कि जब तक धर्म खड़ा है, जीवन भी तभी तक सुरक्षित है।

विज्ञापन


धर्म की व्याख्या
धर्म की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म का कवच धारण करने वाले पांडवों पर आंच नहीं आई और धर्म के विपरीत रहने वाले कौरव समूल नष्ट हो गए। यहां धर्म का मतलब नीति के साथ, सत्य के साथ पथ पर बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed