{"_id":"59f8a0314f1c1b8d698b8a29","slug":"vyapam-scam-cbi-files-chargesheet-cm-shivraj-singh-chouhan-gets-clean-chit","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम घोटाला: सीएम शिवराज को क्लीनचिट, CBI ने दायर किया आरोपपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापम घोटाला: सीएम शिवराज को क्लीनचिट, CBI ने दायर किया आरोपपत्र
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने मंगलवार को व्यापम घोटाला मामले में आरोपपत्र दायर किया। केंद्रीय एजेंसी ने वास्तव में उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि एक आरोपी के पास के जब्त हार्ड डिस्क में छेड़छाड़ की गई है जिसमें कथित तौर पर ‘सीएम’ अक्षरों का जिक्र था।
विज्ञापन
सीबीआई के तथ्यों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी राहत मिलेगी जो अगले साल विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे। विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दाखिल अपने आरोपपत्र में एजेंसी ने कहा कि मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल के एक अधिकारी नितिन महिंद्रा से बरामद हार्ड डिस्क ड्राइव के मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा कराए गए फॉरेंसिक विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि उनमें कोई ऐसी फाइल स्टोर नहीं थी जिसमें ‘सीएम’ अक्षर थे।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उसने हार्ड डिस्क के साथ छेड़छाड़ के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और व्हिसलब्लोअर प्रशांत पांडेय के आरोप को खारिज कर दिया। हार्ड डिस्क को करोड़ों रुपये के भर्ती घोटाले में अहम सबूत माना जा रहा था। इसमें कहा गया है कि पांडेय ने अपने दावे के सर्मथन में दिल्ली हाईकोर्ट और सीबीआई को दो पेन ड्राइव सौंपे थे।
विज्ञापन
पांडे ने दावा किया था कि इंदौर पुलिस ने 2013 में बरामद हार्ड डिस्क में छेड़छाड़ की थी ताकि रिकार्ड से ‘सीएम’ शब्द हटाए जा सकें।
