{"_id":"662dfe0f03af5c999f0a42c9","slug":"voting-photo-went-viral-on-social-media-fir-registered-against-two-people-katni-hindi-news-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मतदान करते समय लिया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा भारी, दो लोगों पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मतदान करते समय लिया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा भारी, दो लोगों पर FIR दर्ज
Sun, 28 Apr 2024 01:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:13 PM IST
सार
कटनी पुलिस ने मतदान की गोपनीयता भंग करने वाले 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन दोनों लोगों ने मतदान करने की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी पुलिस ने लोकतंत्र के महापर्व कहे जाने वाले मतदान की गोपनीयता भंग करने वाले 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला खजुराहो लोकसभा क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले का है, जहां मुड़वारा विधानसभा से एक पुरुष और बहोरीबंद विधानसभा से महिला मतदाता पर धारा 188 व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
दरअसल, कुठला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम डिठवारा निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी द्वारा मतदान केंद्र के अंदर जानकर वोट देते वक्त की फोटो खींचते हुए उसे सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसकी शिकायत सीएम राइज विद्यालय बड़वारा के शिक्षक उमेश रनगिरे ने करते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और मतदान की गोपनीयता का भंग करना बताया है। जिसके बाद कुठला प्रभारी अभिषेक चौबे ने मामले की जांच करते हुए आशीष त्रिपाठी पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक और मामला बहोरीबंद विधानसभा के स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र से समाने आया। जहां, बीजेपी नेत्री रानी दुबे ने मतदान बूथ के अंदर की फोटो खींच भाजपा से जुड़े ग्रुप में शेयर की थी। इसे लेकर स्थानीय पुलिस ने महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया है। बता दें इस बार जिला प्रशासन ने ऐसे प्रकरण से बचने के लिए मतदाताओं को मोबाइल फोन बाहर रखकर वोट करने की अपील की थी, इसके बाद भी लोग इस तरह की चीजों से बाज नहीं आए। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
MP News: मतदान करते समय लिया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा भारी, दो लोगों पर FIR दर्ज; Voting photo went viral on social media FIR registered against two people
