{"_id":"3fd2a92faa44841a9237fd157307b490","slug":"voting-on-in-mp-sushma-swaraj-kantilal-bhuria-in-the-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सीटों के लिए मतदान जारी, दांव पर दिग्गजों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सीटों के लिए मतदान जारी, दांव पर दिग्गजों की किस्मत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 24 Apr 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मध्यप्रदेश में 10 सीटों के लिए मतदान जारी है। आज सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, अरुण यादव, मीनाक्षी नटराजन, कांतिलाल भूरिया और सज्जन सिंह वर्मा जैसे नेताओं का भाग्य तय होने वाला है, वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चरण निर्णायक लड़ाई है।
विज्ञापन
आज जिन 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है इन दस सीटों में से छह सीटें कांग्रेस के पास थीं। अब बीजेपी दावा कर रही है कि वो इन दसों सीटों पर जीत हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
राज्य में तीसरे चरण के तहत हो रहे मतदान में विदिशा, देवास, उज्जैन, मन्दसौर, रतलाम, धार, इन्दौर, खरगोन, खण्डवा और बैतूल के एक करोड़ 69 लाख 53 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
10 संसदीय क्षेत्रों में मतदान के लिए 19 हजार 446 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 23 हजार 854 ईवीएम और 21 हजार 424 कंट्रोल यूनिट (सीयू) उपयोग में लाई जा रही है।
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय व राज्य सशस्त्र बल की तैनाती की गई है।
वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ वीडियोग्राफी की जा रही है। खबर के मुताबिक 416 मतदान केंद्रों की हर गतिविधि कैमरे में कैद की जाएगी।
