फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers chased BJP vikas yatra in Umaria district Congress taunted by tweet

Umaria: ग्रामीणों ने विकास यात्रा को खदेड़ा, भाजपा मुर्दाबाद के लगाए नारे; कांग्रेस ने ट्वीट कर कसा तंज

Sun, 12 Feb 2023 09:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Feb 2023 09:47 PM IST
सार

मानपुर विधानसभा के ग्राम लखनऊ के माध्यमिक शाला परिसर में विकास यात्रा पहुंची थी। कार्यक्रम के समापन के दौरान ग्रामीण आदिवासी महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष को कहा कि पहले काम करो।

विज्ञापन
Villagers chased BJP vikas yatra in Umaria district Congress taunted by tweet
उमरिया में बीजेपी की विकास यात्रा को खदेड़ते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी यहां विकास यात्रा लेकर एक गांव में जा रही थी। लेकिन गांव वालों ने उन्हें वहां से बैरंग लौटा दिया। सभा स्थल पर ही भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। गांव वालों ने कहा अगर आप विकास नहीं करोगे तो हम वोट नहीं देंगे और न ही अपने गांव में घुसने देंगे।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लगे भाजपा मुर्दाबाद के नारे
विकास यात्रा के दौरान गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, ग्रामीणों ने कहा कि पहले काम करो। शिवराज सरकार की ओर से शुरू की गई विकास यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष उमरिया का विरोध खुलेआम उभर कर सामने आने लगा है।
विज्ञापन


विकास यात्रा को ग्रामीणों ने खदेड़ा,
— मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बीजेपी की विकास यात्रा को ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ और ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ के नारों के साथ खदेड़ा गया है।

शिवराज जी,
विकास यात्रा की चौतरफा फ़ज़ीहत जारी है,
इसीलिये कमलनाथ जी इसे ‘निकास यात्रा’ कह रहे है।
pic.twitter.com/5T2mD8UWS6

— MP Congress (@INCMP) February 12, 2023 ">http://


भाजपा की शिवराज सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने और छूटे हुए हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए गांव-गांव अमले को भेज रही है। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विरोध जमकर सामने आ रहा है। ऐसे में 2023 की चुनावी बैतरणी कैसे पार होगी, भाजपा के सामने यह प्रश्न मुंह बाए खड़ा है।

आदिवासी महिलाओं ने विकास यात्रा को खदेड़ा
ताजा वीडियो मानपुर विधानसभा के ग्राम लखनऊ के माध्यमिक शाला परिसर का है। यहां 11 फरवरी की दोपहर विकास यात्रा पहुंची थी। कार्यक्रम के समापन के दौरान ग्रामीण आदिवासी महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष आनूजा पटेल को कहा कि पहले काम करो। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन के सदस्य हैं। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम योजना की निवासी हैं जो ग्राम पंचायत लखनऊटी में सम्मिलित ग्राम है।

‘कार्य पर ध्यान दिया जाए तो ही हम वोट देंगे’
ग्रामीणों के मुताबिक, मानपुर विधानसभा में भाजपा सरकार की ओर से खोखली विकास यात्रा की जा रही है। ऐसा ही हाल मानपुर ब्लॉक की हर पंचायतों का देखने को मिल रहा है। जनता काफी आक्रोश में है। लोगों का कहना है कि जितना विकास यात्रा पर खर्च और ध्यान दिया जा रहा है उतना कार्य पर ध्यान दिया जाए तो ही सरकार को हम वोट देंगे अन्यथा सरकार बदलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed