फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Vidisha, a businessman father and son were robbed after firing. After scanning 550 CCTV cameras

Vidisha News: व्यापारी पिता-पुत्र पर फायरिंग कर लूटा, 550 CCTV खंगाल कर पुलिस ने UP-MP से चार बदमाश दबोचे

Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

विदिशा के शमशाबाद में सोना-चांदी व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। यूपी और एमपी में छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार हुए। आरोपियों से 25.18 लाख रुपये से अधिक का सोना-चांदी, नकदी, बाइक और हथियार बरामद हुए। आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में थे। 

विज्ञापन
In Vidisha, a businessman father and son were robbed after firing. After scanning 550 CCTV cameras
पुलिस ने आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया है।

विस्तार

विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में सोना-चांदी व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लगातार छापेमारी कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 लाख 18 हजार रुपए से ज्यादा का सोना-चांदी, नकदी, हथियार और बाइक बरामद हुई है। आरोपी वारदात के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


घटना 5 अगस्त की शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। शमशाबाद के व्यापारी संजय सोनी (50) अपने बेटे यश सोनी (22) के साथ बाइक से सोना-चांदी लेकर लौट रहे थे। पट्टन-पिपलधार के बीच शासकीय अस्पताल के पास तीन बदमाशों ने पीछा कर उनकी बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें गिरा दिया। इसके बाद देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली संजय सोनी की बाईं कलाई में लगी, जबकि बेटा यश बाइक से गिरकर घायल हो गया। बदमाश सोना-चांदी और नकदी से भरा बैग लूट कर पिपलधार की तरफ भाग निकले। इस मामले में शमशाबाद थाने में अपराध क्रमांक 307/26 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन की मौत: राखी का बुलावा देने जा रहे भाई-भतीजे और काका बने हादसे का शिकार, बहन के घर से पांच KM दूर हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने 6 विशेष टीमें बनाई। टीमों ने 360 डिग्री दृष्टि अभियान के तहत घटनास्थल से लेकर आरोपियों के भागने वाले सभी संभावित रास्तों के 550 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया, फरियादी के बताए हुलिए पर आरोपियों के स्कैच बनवाए गए और 400 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश में छिपे हैं और लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस ने यूपी में कई दिनों तक डेरा डाला और स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णपाल उर्फ मंजले राजा (32) निवासी बलरगुवां, पुराकलां यूपी, इंद्रपाल सिंह बुंदेला (32) निवासी चांदरा, पुराकलां यूपी, कल्याण सिंह परमार (45) निवासी टीला, कोतवाली ललितपुर यूपी और टिंकू उर्फ मुकेश यादव (30) निवासी मुरादपुर, गंजबासौदा एमपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक चारों के खिलाफ यूपी और एमपी में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से 7 किलो 235 ग्राम चांदी जिसकी कीमत करीब 18 लाख 8 हजार रुपये, 25 ग्राम सोना कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल दो बाइक कीमत 2 लाख 10 हजार और तीन देसी कट्टे कीमत डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। कुल मशरूका 25 लाख 18 हजार 750 रुपये का है। पुलिस अब इनसे अन्य लूट की वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed