फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News Showroom operator did not give registration when bike was bought victim tried commit suicide

Vidisha News: बाइक खरीदी तो शोरूम संचालक ने पंजीयन नहीं दिया, पीड़ित ने जनसुनवाई में आत्महत्या करने की कोशिश की

Tue, 20 Jun 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 10:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी तो शोरूम संचालक ने पंजीयन नहीं दिया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे व्यक्ति से टाआई ने भी अभद्रता की। पीड़ित व्यक्ति ने जनसुनवाई में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली।

विज्ञापन
Vidisha News Showroom operator did not give registration when bike was bought victim tried commit suicide
आत्महत्या करने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा जिले से एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में एक व्यक्ति के द्वारा सुनवाई न होने से नाराज होकर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति से जब कृत्य करने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह रायपुरा बस्ती का निवासी है। उसने लगभग एक साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले रवीन्द्र प्रजापति के इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम से एक बाइक खरीदी थी, जिसका पंजीयन शोरूम संचालकों के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जब वह इस बात की शिकायत करने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचा तो उसकी एफआईआर नहीं लिखी गईस, उल्टा उसके साथ थाना प्रभारी के द्वारा अभद्रता की गई।
विज्ञापन


उसके बाद वह मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपनी पत्नी के साथ पहुंचा और मौजूदा अधिकारियों को लिखित में शिकायती आवेदन देते हुए कार्यवाई न होने से नाराज होकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आमजन की मदद से ऐसा करने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले में सिविल लाइन टीआई योगेंद्र सिंन्ह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के द्वारा शोरूम संचालक रवीद्र प्रजापति के शोरूम से वाहन खरीदा गया था। बैटरी सही न होने के बाद उसे सुधारने को लेकर उपभोक्ता फोरम में मामला चल रहा है। ऐसे में पुलिस के पास सहयोग के अलावा कुछ भी करने की स्थिति नहीं है। संबंधित ने सीएम हेल्प लाइन लगाई थी, उसी के निराकरण के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था और उन्हें समझाइश दी गई थी। उनके द्वारा गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed