फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha: Death of two real sisters due to snakebite bier raised together from the courtyard of the house

Vidisha: सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत, घर के आंगन से एक साथ उठी अर्थियां, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Tue, 11 Jul 2023 03:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 03:25 PM IST
सार

विदिशा में दो सगी बहनों की सांप के डसने से मौत हो गई। पीएम के बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Vidisha: Death of two real sisters due to snakebite bier raised together from the courtyard of the house
सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा जिले की ग्राम पंचायत डाबर के अंतर्गत आम वाली कालोनी में रहने वाली एक ही परिवार की दो बेटियों की सर्पदंश से मौत हो गई। मेडिकल कालेज में पीएम कराने के बाद दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार आम वाली कालोनी में रहने वाले गजराज अहिरवार के घर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बजे के लगभग सर्प दंश की घटना घटित हुई, जिसमें उनकी 14 वर्षीय बड़ी बेटी ऋशिका को सर्पदंश के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सुबह तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिजन उसे भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान ऋशिका ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इधर गजराज अपनी मृत बेटी को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। दूसरी तरफ गजराज का भतीजा हेमराज, ऋशिका की छोटी बहन साधना को लेकर मेडिकल कालेज जा पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर में साधना ने भी दम तोड़ दिया, परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक सांप घर में घुसा था, उसने दोनों बेटियों को डसा लिया। हैरानी की बात यह है कि दोनों बच्चियां अलग-अलग कमरों में सो रही थीं, जिस कमरे में सर्प मिला उसे बाहर से बंद कर दिया गया, लेकिन वह बाद में नजर नहीं आया, जबकि कमरे से बाहर निकलने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजराज ने बताया कि उनके चार बच्चे थे, एक बेटा और तीन बेटियां। जिनमें से दो बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। गजराज के पारिवारिक मित्र माखनलाल अहिरवार ने बताया कि सोमवार शाम को पीएम के बाद जब दोनों बेटियों के शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहा थे उस समय पूरा क्षेत्र गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed