फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   victim says i have left playing cricket after exploitation

यौन उत्पीड़न से परेशान होकर छोड़ा क्रिकेट

Fri, 06 Dec 2013 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Dec 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
victim says i have left playing cricket after exploitation

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के पूर्व सचिव और अंडर-19 चयन समिति के संयोजक अल्पेश शाह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला क्रिकेटर का कहना है कि उसने इस घटना से परेशान होकर क्रिकेट खेलना छोड़ दिया।

विज्ञापन


18 वर्षीय इस युवा क्रिकेटर ने बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सविता सिंह के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया।

बयान दर्ज कराने के बाद क्रिकेटर ने कहा कि घटना के बाद से ही उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया।

अब मुझे न्याय चाहिए। मुझे कोर्ट पर पूरा विश्वास है। उन्होंने शाह के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अंडर-19 टीम में चयन नहीं होने की वजह से वह ये आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


महिला क्रिकेटर से सचिव ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव अल्पेश शाह पर अंडर-19 टीम की एक महिला क्रिकेटर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

यह शिकायत एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य ने की थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी पोती को सह सचिव ने आर्शीवाद देने के लिए बुलाया और इस बहाने छेड़खानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed