{"_id":"5828d5694f1c1b7304b3a239","slug":"vhp-leaders-murder-in-vidisha-market-off-batons-used-by-police-batons","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू नेता की हत्या के बाद मध्यप्रदेश के विदिशा में कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू नेता की हत्या के बाद मध्यप्रदेश के विदिशा में कर्फ्यू
अमर उजाला ब्यूरो/ भोपाल
Updated Mon, 14 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के विदिशा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के एक नेता की हत्या के बाद हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। स्थिति नियंत्रण में है लेकिन शहर में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने आज की हिंसा में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं बजरंग दल नेता की हत्या के नामजद 13 आरोपियों में से 11 की गिरफ्तारी की है।
जानकारी के अनुसार विदिशा में शनिवार को बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक कुशवाह को पुराने किसी विवाद पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। इससे लहूलुहान दीपक की हालत बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसके प्राण निकल गए।
जब यह खबर विदिशा शहर में पहुंची तो वहां एक समुदाय के नाराज लोग इकट्ठा होने लगे। तनाव बढ़ने लगा। रविवार को हिन्दू और कुछ सामाजिक संगठनों ने शहर बंद का आव्हान किया था और दीपक का अंतिम संस्कार भी होना था। आरोपी और मृतक एक ही मोहल्ले के हैं, लिहाजा तनाव हो गया। कुछ आरोपियों के घर व दुकानों में आग लगा दी गई। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल व पुलिस अमले पर नाराज भीड़ ने पथराव किया। बड़े पैमाने पर हिंसा फैलती, इसके पहले प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।