फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   VHP ask schools not say students to dress as Santa Claus bring Christmas trees without parents permission

VHP: विहिप ने कहा- स्कूल में हिंदू बच्चों को सांता के रूप नहीं किया जाए तैयार, भारत संतों की भूमि है

Sun, 25 Dec 2022 04:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 04:37 AM IST
सार

विश्व हिंदू परषिद ने कहा कि सभी स्कूलों से अनुरोध है कि माता-पिता की पूर्व अनुमति के बिना हिंदू बच्चों को सांता क्लॉज के रूप में तैयार न करें और अगर कोई स्कूल ऐसा करता है, तो विहिप संबंधित स्कूल के खिलाफ विरोध करेगा।

विज्ञापन
VHP ask schools not say students to dress as Santa Claus bring Christmas trees without parents permission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

क्रिसमस डे पर सांता क्लाज की ड्रेस पहनने और स्कूल में ट्री लाने को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद खड़ा हुआ है। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) ने कहा कि उन्हें कुछ ऐसी घटनाओं की जानकारी मिली थी, जहां राज्य के कुछ स्कूल छात्रों को क्रिसमस समारोह के लिए सांता क्लॉज के रूप में तैयार होने के लिए मजबूर किया जा रहा था। विहिप ने कहा कि यह हिंदू संस्कृति पर हमला है। हिंदू बच्चों को राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर, गुरु गोविंद सिंह के रूप में तैयार किया जा सकता है, लेकिन सांता के रूप में नहीं। भारत संतों की भूमि है, संता की नहीं।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परषिद ने कहा कि सभी स्कूलों से अनुरोध है कि माता-पिता की पूर्व अनुमति के बिना हिंदू बच्चों को सांता क्लॉज के रूप में तैयार न करें और अगर कोई स्कूल ऐसा करता है, तो विहिप संबंधित स्कूल के खिलाफ विरोध करेगा। विश्व हिंदू परषिद ने हाल ही में तेलंगाना के स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी कि ईसा मसीह ने कोविड को खत्म कर दिया और उनके इस्तीफे की मांग की। विश्व हिंदू परिषद ने स्वास्थ्य निदेशक, श्रीनिवास राव गडाला के इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि उनके बयान से बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के सभी देवी-देवताओं का अपमान किया है। विहिप ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मांग कि स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव कि उन्हें उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उधर, श्रीनिवास राव ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार की पहल सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग और सभी धर्मों के लोगों की प्रार्थनाओं के कारण कोविड को हराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed