{"_id":"5c2bdd51bdec2256e43d2a06","slug":"vade-mataram-not-sing-in-madhya-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम गाने को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी जंग, अब शिवराज ने किया यह एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम गाने को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी जंग, अब शिवराज ने किया यह एलान
Wed, 02 Jan 2019 03:06 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: यशवीर सिंह
Updated Wed, 02 Jan 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए
मध्य प्रदेश सचिवालय में जनवरी के पहले कार्य दिवस पर मंगलवार को राष्ट्र गीत वंदे मातरम नहीं गाए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। राज्य में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय से प्रत्येक माह के पहले कार्यदिवस पर राष्ट्र गीत गाए जाने का नियम है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि भाजपा के सारे विधायक सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारे सभी 109 विधायक 7 जनवरी 2019 को मध्यप्रदेश सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे।" भाजपा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Former Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan: All of our 109 MLAs will recite 'Vande Matram' at the Madhya Pradesh Secretariat in Bhopal on 7 January 2019. (file pic) pic.twitter.com/bYmKl4QaHB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 2, 2019
इस मामले में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्र गीत गाए जाने की जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग की है। यह विभाग फिलहाल सीएम के पास है। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर वंदे मातरम नहीं गाया गया? कमलनाथ कह चुके हैं कि वह आलोचनाओं से नहीं डरते। तो क्या ‘भारत माता की जय’ नारे पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा?’
इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि एसआर मोहंती ने मंगलवार को ही मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसलिए अफसर व्यस्त रहे होंगे। उनका कहना था कि भाजपा इस मुद्दे को इतना क्यों तूल दे रही है। यदि राष्ट्र गीत मंगलवार को नहीं गाया जा सका, तो अगले या किसी और दिन गा लिया जाएगा।
