{"_id":"62121a9548c73b1cae58211c","slug":"uttar-pradesh-elections-mp-cm-shivraj-said-akhilesh-yadav-today-s-aurangzeb-what-will-happen-to-you-who-did-not-belong-to-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरप्रदेश चुनाव: मप्र के सीएम शिवराज बोले- अखिलेश आज के औरंगजेब, जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरप्रदेश चुनाव: मप्र के सीएम शिवराज बोले- अखिलेश आज के औरंगजेब, जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा
Sun, 20 Feb 2022 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं, जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा। चौहान ने कहा कि यह मैं नहीं कर रहा यह मुलायम सिंह ने कहा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शिवराज सिंह चौहान ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया और अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां चौहान ने कहा कि औरंगजेब ने भी तो यही किया था अपने बाप शाहजहां को ही जेल में बंद कर दिया था। भाइयों का कत्ल किया। मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि जितना अपमान मेरा अखिलेश ने किया दुनिया में किसी ने नहीं किया।
अखिलेश के समझौते फ्लॉप
शिवराज सिंह ने कहा कि बाबा अखिलेश ने तो जितने समझौते किए सब फ्लॉप थे। अखिलेश फ्लॉप फिल्मों के डायरेक्टर हैं। एक बार में समझौता किया राहुल गांधी से पिछले चुनाव में यूपी को साथ पसंद है। जनता ने जब सबक सिखाया, फिर दोनों का पता ही नहीं चला कहां चले गए, दोस्ती टूट गई। फिर अखिलेश, बुआ जी के साथ दोस्ती की, बुआ बबुआ दोनों साथ आए लगा कि जैसे चमत्कार हो जाएगा। लेकिन चुनाव का रिजल्ट आते ही बुआ ऐसी भागी कि बबुआ की तरफ देखा ही नहीं। वह फिल्म भी पिट गई। अब एक और पकड़ लिया जयंत चौधरी, दो लड़के, दोनों कल के। जहां जहां पांव पड़े अखिलेश के तहं तहं बंटाधार किया।
सपा का मतलब सारा परिवार
चौहान ने कहा कि सपा का मतलब सारा परिवार, मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री, सांसद उसके बाद अखिलेश, रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव, शिवपाल यादव, अंशुल यादव, संध्या यादव, मृदुला यादव, अजंट सिंह यादव, प्रेमलता यादव, सरला यादव, आदित्य यादव, अनुराग यादव, बिल्लू यादव, मीनाक्षी यादव, बंदना यादव, पूरा का पूरा खानदान ही पदों पर बैठा है। उत्तरप्रदेश को खा गए।
विज्ञापन
सपाई ही दंगाई है
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें क्या शक है सपाई ही दंगाई है। अब भी यह सिद्ध हो रहा है, आतंकवादियों का साथ देने वाले अगर कोई है तो, वह सपा ही है। यह बात स्पष्ट है। मुझे तो आश्चर्य लगता है। वह इन प्रश्नों का उत्तर नहीं दे रहे हैं। वह खुद इधर-उधर की बात कर रहे हैं।