{"_id":"55023a68-9064-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"uproar-in-mp-assembly-on-gangrape-of-foreign-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला से दुष्कर्म पर मप्र विधानसभा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला से दुष्कर्म पर मप्र विधानसभा में हंगामा
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के चलते विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा के साथ गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के इस्तीफा मांग की गई।
विज्ञापन
सोमवार को भी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को कांग्रेस ने सड़के से लेकर विधानसभा तक हंगामा किया और प्रदेश के गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा।
उल्लेखनीय है कि अपने पति के साथ स्विट्जरलैंड से भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ शुक्रवार को दतिया जिले में सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को पांच और सोमवारा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विधानसभा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता से त्यागपत्र की मांग को लेकर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही शोरगुल के कारण बैठक आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी।
विज्ञापन
साढे़ दस बजे अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के सदन में आते ही कांग्रेस सदस्यों ने गृह मंत्री के त्यागपत्र की मांग को लेकर एकसाथ बोलना प्रारंभ कर दिया। शोरशराबे के कारण अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
इसके पहले भी सोमवार को इसी मांग को लेकर सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका था। कांग्रेस के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि सरकार इस घटना पर चर्चा के लिए तैयार है। मगर कांग्रेस के सभी विधायक इस मांग पर अड़ गए कि गृहमंत्री के इस्तीफे के बाद ही चर्चा हो।
