Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maheshwar resonates with Narmada Aarti and Nimadi songs: Grand commencement of the Nimar Utsav

नर्मदा आरती और निमाड़ी गीतों से गूंजा महेश्वर: निमाड़ उत्सव का भव्य शुभारंभ, रोशनी से जगमगाया अहिल्या किला

Tue, 24 Nov 2026 09:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Nov 2026 09:24 PM IST
सार

महेश्वर में मंगलवार शाम नर्मदा आरती, निमाड़ी गायन और भजन संध्या के साथ निमाड़ उत्सव का शुभारंभ हुआ। अहिल्या किले की विद्युत सज्जा, नौका सजा प्रतियोगिता और रंगोली आयोजन आकर्षण रहे। बुधवार को नृत्य-नाट्य प्रस्तुति और निमाड़ी कवि सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
Maheshwar resonates with Narmada Aarti and Nimadi songs: Grand commencement of the Nimar Utsav
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निमाड़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच देने वाले निमाड़ उत्सव का शुभारंभ मंगलवार शाम महेश्वर में गरिमामय आयोजन के साथ हुआ। जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्सव के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर गुरु प्रसाद, विधायक राजकुमार मेव, मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल, मंडलेश्वर एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्तिया सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शाम 7 बजे से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना दिया।

विज्ञापन

उत्सव के पहले दिन कार्यक्रमों की शुरुआत मां नर्मदा की आरती से हुई। विकास शुक्ला एवं साथी, हरदा ने नर्मदा आरती की प्रस्तुति दी। इसके बाद निमाड़ी गायन में पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी, भोपाल और भजन संध्या में संध्या हैतराज रघुवंशी एवं साथी, चंडीगढ़ ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया।

विज्ञापन

महेश्वर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाती अहिल्या किले की विद्युत सज्जा भी आकर्षण का केंद्र रही। किले की रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नगर की ऐतिहासिक विरासत और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव के तहत आयोजित पारंपरिक नौका सजा प्रतियोगिता और रंगोली आयोजन ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नर्मदा तट पर सजी नौकाओं और रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रदर्शित की। ऐतिहासिक धरोहर, नर्मदा तट और लोक परंपराओं को एक मंच पर समेटने वाले निमाड़ उत्सव ने पहले दिन ही उत्सवी माहौल बना दिया।

25 नवंबर को होंगे सांस्कृतिक आयोजन
निमाड़ उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को शाम 7 बजे निर्देशक चंद्रमाधव बारिक, भोपाल के निर्देशन में 'खेती खेड़ो हरिनाम की' नृत्य-नाट्य प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही निमाड़ी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें हरीश दुबे महेश्वर, डॉ. शैलेल्द बोकाड़े सनावद, जीवनलता शर्मा बड़वानी, राजेश प्रजापत खरगोन, मनीष पाटीदार इटावदी, कृष्णपाल सिंह राजपूत बीकनगांव, पारस बिरला बड़ूद, गौतम रावत कसरावद, राजेश वर्मा करही और छेगालाल कुमारावत खरगोन अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed