फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   UP Elections: Prahlad Bharti reached Bharthana assembly, said- the wheel of development of UP will grow faster due to double engine government

यूपी चुनाव: भर्थना विधानसभा पहुंचे प्रहलाद भारती, कहा- डबल इंजन की सरकार से उप्र के विकास का पहिया और तेजी से बढ़ेगा

Thu, 17 Feb 2022 02:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 02:24 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के भाजपा नेता इस समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए नींव तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती भी अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की भर्थना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
UP Elections: Prahlad Bharti reached Bharthana assembly, said- the wheel of development of UP will grow faster due to double engine government
प्रहलाद भारती ने उत्तरप्रदेश के इटावा जिले की भर्थना विधानसभा के ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए नींव तैयार करने में शिवपुरी जिले के भाजपा नेता भी जुटे हैंं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती भी अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की भर्थना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ वे सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। प्रहलाद भारती ने उत्तरप्रदेश के इटावा जिले की भर्थना विधानसभा के ग्राम बराहार, गजनीयापुर, चंदनपुर, सिंगुआ, काटमहु, रौरा, तिलहानी, बहाधपुर, सराय चौंरी आदि ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ड्रॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की पुरजोर अपील की। दौरे में विधानसभा चुनाव प्रभारी विष्णु भदौरिया, शिवपुरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता राजू तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जनसंपर्क अभियान के तहत मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने जनता से अपील की कि डबल इंजन की सरकार को जनता चुनें, क्योंकि केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी जी की सरकार है और विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए दोबारा से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उप्र के विकास का पहिया और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed