फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unknown body found at Johila Ghat in Umaria died about 4 days ago

Umaria: जोहिला घाट पर मिला अज्ञात शव, करीब 4 दिन पहले हुई थी मौत

Wed, 05 Oct 2022 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 08:23 AM IST
सार

उमरिया जिले के जोहिला घाट पर अज्ञात शव मिला है। माना जा रहा है कि शव कही से बहकर यहां पहुंचा है।

विज्ञापन
Unknown body found at Johila Ghat in Umaria died about 4 days ago
जोहिला घाट पर अज्ञात शव मिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले के जोहिला घाट पर एक अज्ञात शव मिला। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर तीन बजे ग्राम बरबसपुर में जोहिला नदी के किनारे पखरी टोला जोहिला  घाट में अज्ञात शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जोहिला घाट पर सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव देखा गया है, कयास लगाए जा रहे हैं कि शव कही से बह कर जोहिला घाट आया होगा।
विज्ञापन


शव की हालत देख संभावना जताई जा रही है कि चार से पांच दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई होगी। पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों  से भी इस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। युवक की मौत किन हालातों में हुई और कब हुई, इस  मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें, हो कि सोमवार को भी दो अलग अलग स्थलों से दो वृद्ध महिलाओं का शव बरामद हुआ था, पुलिस उन दोनों मामलों पर भी तफ्तीश में जुटी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed