फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique punishment for thief: Villagers cut off half of their head on suspicion of animal theft in Damoh, handed over the accused to police

मध्य प्रदेश: दमोह में मवेशी चोर को लोगों ने दी सजा, सिर के आधे बाल काटे, आधी दाढ़ी-मूंछ भी काट दी

Fri, 11 Feb 2022 11:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 11:42 AM IST
सार

दमोह में स्थानीय लोगों ने मवेशी चोरी के शक में एक व्यक्ति को अनोखी सजी दी। मवेशी चोरी का प्रयास करते पकड़े गए एक आरोपी के सिर के आधे बाल काटकर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Unique punishment for thief: Villagers cut off half of their head on suspicion of animal theft in Damoh, handed over the accused to police
दमोह में चोर को गांव वालों ने ही दे दी सजा। - फोटो : social media

विस्तार

दमोह जिले में पशुओं की चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को अपने अंदाज में सजा दी। लगातार मवेशी चोरी की वारदात से परेशान स्थानीय लोगों के हाथ जब चोर लगा तो उन्होंने उसे मौके पर ही सजा दे दी। सजा के रूप में ग्रामीणों ने आरोपी के सिर के आधे बाल काटे। दाढ़ी-मूंछ के बाल भी आधे काटे और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत मारुताल का है। मवेशी चोर ने मवेशियों पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने मौके पर ही आरोपी के सिर के आधे बाल काट दिए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed